'

"जनलोकपाल न्यूज़":उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट

Breaking News-UTTAR PRADESH-अपराधी सत्ता, नपुंसक पुलिस, बेशर्म पत्रकार…

JAUNPUR Breaking News-रंगोली पोस्टर बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक।

Monday, 16 March 2015


पूर्ण सूर्य ग्रहण 20 को, क्या होगा असर



20 मार्च शुक्रवार को अमावस्या के दिन साल 2015 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण लगने वाला यह ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देगा। इस खगोलीय घटना को यूरोप, अफ्रीका और अटलांटिक महासागर के देशों में ही देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 9 मिनट रहेगी।
पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और पृथ्वी को पूरी तरह से अपने छायाक्षेत्र में ले लेता है। इस समय सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं पड़ती है, जिसके चलते ग्रहण के दौरान अंधेरे जैसी स्थिति बन जाती है।
सामान्य रूप से ग्रहण की स्थिति को मानव जीवन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान अनेक व्यक्तियों पर इसका कुप्रभाव देखा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि ग्रहण वाले दिन विशेष रूप से दान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त ग्रहण के समय भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए। इस कारण मानव जीवन पर इसका कुप्रभाव नहीं पड़ता है। ग्रहण की अवधि में गायत्री मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। ग्रहण से पूर्व और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर-

मेष- धन की प्राप्ति हो सकती है

वृष- मान सम्मान मिल सकता है

मिथुन- किसी तरह की कोई परेशानी आ सकती है

कर्क- शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं

सिंह- लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है

कन्या- पारिवारिक संबंध सुधरेंगे

तुला- दुर्घटना होने की संभावना है, सतर्क रहें

वृश्चिक- धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं

धनु- पदोन्नति का योग बन रहा है

मकर- मकर राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है

कुंभ- फिजूलखर्ची हो सकती है, पैसे ध्यान से खर्च करें

मीन- इस राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

You can send us news to fill the form

Name

Email *

Message *