इलाहाबाद: 'सब्जी' की लड़ाई में बाप-बेटे की हत्या

इलाहाबाद में नैनी इलाके के दक्षिणी लोकपुर में हरिश्चंद्र कुशवाहा और उनके दो बेटों को गोली मार दी गई। इनमें पिता और एक बेटे की मौत हो गई जबकि तीसरा बेटा गोली लगने से घायल है। दोहरे कत्ल से खलबली मच गई।पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया। वारदात की जानकारी पाकर आईजी जोन, डीआईजी और एसएसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। शाम को पुलिस ने इस डबल मर्डर में पांच अज्ञात के खिलाफ केस लिखाया है। एफआईआर में तीन लोगों पर शक जताया गया है।
दक्षिणी लोकपुर गांव में रहने वाले हरिश्चंद्र कुशवाहा (56) खेती करते थे। परिवार में तीन पुत्र महेंद्र कुशवाहा (35), मनोज (32), आशीष (28), बेटी मंजू और पत्नी गायत्री है। इनमें महेंद्र और मनोज का ब्याह हो चुका है। बेटी की भी शादी हो चुकी है जबकि बेटा आशीष अविवाहित है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा दस बजे का वाकया है। मनोज अपने काम पर चला गया था। हरिश्चंद्र दो बेटों महेंद्र और आशीष के साथ घर से निकलकर खेत की ओर गया था तभी कई लोगों ने घेरकर उन पर फायरिंग कर दी।