जौनपुर। सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान कागजों पर चल रहा है गांवों की बात तो दर किनार शहर के कई इलाकों में गरीब महिलायें शौच करने को मजबूर है। विशेषकर यह समस्या मलिन बस्तियों में अधिक कठिनाई का कारण बन रही है। शहर के मोहल्ला नईगंज चुंगी की मलिन बस्ती की महिलाओं ने शौचालय एवं पेयजल समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को पत्रक देकर समस्या निराकरण करने की मांग उठाई। महिलाओं ने बताया कि उनके घर में शौचालय नहीं है। पेयजल की समस्या बनी हुई है। एक भी हैण्डपंप बस्ती है उन्हे दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। गांव में यादव बस्ती है उनके खेतों में जाते हैं तो वे मारते पीटते है और गालियां देते है। दलित बस्ती में आकर लड़कियों से छेड़खानी करते है। जिसकी वजह से घर से निकलना मुश्किल साबित हो रहा है। गरीबी के कारण किसी प्रकार अपने परिवार का बोझ उठाते है शौचालय कहां से बनवा सकते है। इस समस्या के बारे में सभासद से कहने पर डांट कर भगा देते हैं नगर पालिका और डूडा से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होने जिलाधिकारी से मांग किया कि वे बस्ती का निरीक्षण कर समस्याओं से अवगत होकर निदान करायें। इस मौके पर तारा, उर्मिला, ऊषा, कोशिल्या, पूनम देवी, संगीता, रेखा, मधुबाला, कमला देवी, सुनीता देवी, शशिकला, दुर्गावती आदि मौजूद रहीं।