जौनपुर। सांसद डॉ कृष्ण प्रताप सिंह ने आज क्षेत्र के लेदुका बाजार, प्राणपट्टी, धनियांमऊ, तेजी बाजार इत्यादि क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर जनता की समस्याओं को सुना व उनका निस्तारण किया। असामयिक वर्षा के कारण किसानों को होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में श्री सिंह नें बताया कि माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने बीस हज़ार करोड़ रुपये की शुरूआती पूँजी से मुद्रा वित्तीय एजेंसी की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पहले के नियम के अनुसार किसान तभी मदद का पात्र माना जाता रहा है जब उसकी 50 फ़ीसदी फसल को नुकसान होता था लेकिन अब यदि किसान कि 33फ़ीसदी फसल का भी नुकसान हुआ है तो उसे सरकारी मदद दी जायेगी।इससे ज़्यादा किसानो को मदद मिल पायेगी। इसके साथ ही मुआवजे की राशि को डेढ़ गुना कर दिया गया है ताकि किसानो की हर संभव मदद किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्रदान करने की अपील की ताकि जनपद व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। उक्त अवसर पर पंकज मिश्रा, शिवकुमार सिंह, विनोद तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, हौसिला मिश्रा, सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी प्रशान्त सिंह "रिंकू" नें दी।
