'

"जनलोकपाल न्यूज़":उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट

Breaking News-UTTAR PRADESH-अपराधी सत्ता, नपुंसक पुलिस, बेशर्म पत्रकार…

JAUNPUR Breaking News-रंगोली पोस्टर बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक।

Saturday, 9 May 2015

सावधान! दिल्ली में भी है 'कुंवारी लड़कियां' मांगने वाला बाबा

9
मुंबई। दु:ख दूर करने के नाम पर कुंवारी लड़कियां मांगने वाले बाबा का गुरु दिल्ली में रहता है। थाणे जेल में बंद तथाकथित तांत्रिक विजय तोंबरे भी अपने गुरु के पदचिन्हों पर चल रहा था। बाबाओं से संबंध बनाने के लिए नाबालिग लड़कियों का न केवल धमकाया जाता था, बल्कि उन्हें सम्मोहित भी जाता था। विजय तोंबरे की चंगुल से बचाई गई 15 वर्षीय लड़की ने इसका खुलासा किया है। पीड़िता अब अपने परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती और उन्हें गिरफ्तार कर बाबा के साथ सजा भुगतते हुए देखना चाहती है।
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार इस नाबालिग लड़की को पहले दिल्लीवाले बाबा के पास ही ले जाया गया था। जहां उस बाबा ने लड़की के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी। जिसका लड़की ने जबरदस्त विरोध किया था।लड़की के अनुसार, उसकी दादी और एक महिला उसे दिल्ली लेकर गई थी। वहां पर उसे दिल्लीवाले बाबा के पास सौंप दिया गया। दिल्लीवाले बाबा ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की, जिसपर उसने शोर मचा दिया। दिल्लीवाले बाबा को इसकी उम्मीद नहीं थी। उसने सोचा था कि उसके परिजनों ने उसे [लड़की] उसके [बाबा] साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी कर लिया होगा। परंतु संबंध बनाए जाने का विरोध किए जाने पर दिल्लीवाला बाबा नाराज हो गया और उसने उसे अलसुबह तीन बजे ही अपने फ्लैट से बाहर निकाल दिया। इसके बाद नाराज दादी और अन्य लोग उससे काफी खफा हो गए और मुंबई लाते वक्त उसकी जबरदस्त पिटाई की गई। दादी उसकी पिटाई करते हुए कहती रही कि तू हमारा बुरा वक्त दूर करने के लिए मदद नहीं कर रही है। लड़की के अनुसार बाबा से उसे संबंध बनाने के लिए धमकी देने के अलावा सम्मोहित भी किया गया था।


[तथाकथित तांत्रिक विजय तोंबरे]

गौरतलब है कि थाणे पुलिस ने शुक्रवार को 22 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के आरोप में तथाकथित तांत्रिक और एलआइसी एजेंट विजय तोंबरे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तोंबरे की चंगुल से एक 15 वर्षीय लड़की को भी छुड़ाया था। लड़की की दादी ने खुद उसे तोंबरे के पास भेजा था। लड़की की दादी जानकी हिंडाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकी तोंबरे की प्रमुख सहयोगी है।

You can send us news to fill the form

Name

Email *

Message *