कैमरे में कैद हुई आसमान से गिरी बिजली, वैज्ञानिक ने की पुष्टि
लाल रंग के घेरे में दिखती आसमान से गिरी बिजली।
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर और आगर जिले में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जगह बिजली गिरी। आगर जिले में तीन जगह हादसे भी हुए। इसमें दो की मौत हुई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसी दौरान सुबह करीब 8.03 बजे भास्कर फोटो जर्नलिस्ट अभिषेक व्यास ने बारिश की फोटो लेते समय आसमानी बिजली की भी फोटो ली।
फोटो की पुष्टि करने के लिए ईमेल कर के भास्कर ने उसे एडीई, डीआरडीओ बेंगलुरु के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. कमल किशोर राजपूत के पास पहुंचाया। डॉ. राजपूत ने उक्त फोटो को देखा और इसे प्रमाणित किया। उन्होंने बताया कि कैमरे में कैद तस्वीर आकाशीय बिजली ही है।