श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाया होली मिलन समारोह
जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में होली मिलन समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता समूह सम्पादक कैलाशनाथ व संचालन सभाजीत द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन रहे जहां स्वागत भाषण अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर श्री गुप्त ने कहा कि होली भाईचारे व एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है। इसी क्रम में श्री टण्डन ने कहा कि होली मन से मन की दूरी को कम करता है। सम्पादक कैलाशनाथ ने आपसी सम्बन्धों में निकटता की जरूरत बतायी। इस दौरान व्यंगकार सभाजीत द्विवेदी, गिरीश श्रीवास्तव, कम्बख्त जौनपुरी, डा. प्रमोद वाचस्पति सहित अन्य लोगों ने काव्य पाठ किया। समारोह को वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय, जय प्रकाश मिश्र, डा. दिनेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, दिलीप शुक्ला, डा. राम सिंगार शुक्ल ‘गदेला‘ सहित अन्य ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर कैलाशनाथ मिश्र, डा. राकेश मिश्र, पंकज चैबे, ओम प्रकाश यादव, दीपक गुप्ता, विनय शुक्ला, विरेन्द्र मिश्र ’विराट’, केके मिश्र, सन्तोष सोंथालिया, मंगला प्रसाद तिवारी, दीपक चिटकारिया, नसीम फरीदी, सन्तोष श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अजय शुक्ल, वीरेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। अन्त में जाफर हसन जाफरी ने सभी को आभार प्रकट किया।