शिराज ऐ हिन्द की सरजमी जौनपुर धरती की एक और प्रतिभा ने जिले का नाम रौशन करने जा रही है । दीक्षा सिंह नामक यह बेटी मात्र 18 वर्ष की आयु में ही मिस इण्डिया बनने के दौड़ शामिल हो गयी है। मुम्बई में आगमी 28 मार्च को होने वाली मिस इण्डिया की प्रतियोगिता में अभी तक वह चैथे स्थान पर चल रही है। इस बात खबर मिलते ही उसके परिवार वालो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब उसे पहले स्थान पर लाने के लिए परिवार समेत पूरा गांव मंदिरो में जाकर पूंजा पाठ शुरू कर दिया है।
जौनपुर मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित बक्शा ब्लाक का इस चितौड़ी गांव राजेन्द्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गोवा में रहते है। उनको एक बेटा और तीन बेटिया है। पिछले वर्ष उनकी बेटी दीक्षा मिस गोवा चुनी गयी। पिछले 14 मार्च को फेमिना मिस इंडिया के सेमीफाईनल का आयोजन मुंबई में हुआ था। यहां पर 21 प्रतिभागियों के फाईनल के लिए दीक्षा चुन ली गयी है। जब इस बात की जानकारी गांव पहुंची तो उसके दादा दादी चाचा चाची समेत अन्य रिस्तेदार और ग्रामीण उसे प्रथम स्थान पाने के लिए देवी मां के चरणों में जाकर पूंजा पाठ कर रहे है। सभी को पूरा भरोषा है कि नवरात्रि में मातारानी उनकी मुरादे जरूर पूरी करेगी। इतना ही नही पूरी जिन्दगी एक हिन्दुस्तानी महिला रूप में गुजारने वाली उसकी दादी भी अपने लाडली सिर पर मिस इंडिया का ताज देखना चाहती है। दादा का कहना है आज उसके घर की लक्ष्मी जिले का नाम देश में रौशन कर रही है।
