'शादी के बाद लड़का डोली में जाए, मैं अपनी बाइक से आऊंगी'

'मैंने तो पिताजी को बता दिया है कि लड़के वालों को उन्हें कहना होगा कि शादी के बाद लड़का डोली में जाए। मैं अपनी बाइक से आऊंगी। रास्ता मुझे पता है।'
ये है कहना दिल्ली की प्रभप्रीत कौर जो इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा हैं और बाइक चलाना उनको बहुत पसंद है। भारत में बाइक्स के शौकीन बढ़ते जा रहे हैं और अब इन बाइक्स की चाहत से लड़कियां भी वंचित नहीं हैं।
इस महीने देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी ही बाइक रैली हुई जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। लड़की बाइक चलाए तो कोई बड़ी बात नहीं है।