'

"जनलोकपाल न्यूज़":उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट

Breaking News-UTTAR PRADESH-अपराधी सत्ता, नपुंसक पुलिस, बेशर्म पत्रकार…

JAUNPUR Breaking News-रंगोली पोस्टर बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक।

Sunday, 5 April 2015

प्रभातफेरी निकालकर बनाया भाजपा का सदस्य

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापनाप दिवस के पूर्व प्रभात पर भाजपाइयों ने प्रभात फेरी रविवार को जिला कार्यालय से निकाला। जुलूस ओलन्दगंज व नखास वार्ड में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी का सदस्यता चलाया। इसमें झण्डा, बैनर नारे लगाते हुए कार्यकर्ता घर घर जाकर पांच सौ लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने कहा कि पार्टी का गठन 1980 में हुआ था। 35 सालों में भाजपा ने ऊंचाई हासिल कर केन्द्र व विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनायी और दीन दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया। सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी का संकल्प पूरा हुआ और भाजपा विश्व की नमबर एक की पार्टी बन गयी। जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द सिंह व सदस्यता प्रमुख सुशील उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर जौनपुर प्रदेश में नम्बर वन बनने की ओर अगसर है। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर सभी नेता व कार्यकर्ता अपने बूथों पर स्थापना दिवस मनायें और कम से कम 50 सदस्य बनाकर पार्टी के लक्ष्य को पूरा करें। जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनायें चला रहे हैं। कार्यकर्ता उन योजनाआंे को जनजन तक पहुंचाकर उन्हे पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर धर्मपाल कन्नौजिया, राजवीर दुर्गवंशी, शिव कुमार वर्मा, सुधान्शू सिंह, महेन्द्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, बाबू लाल निषाद, जगदीश खरवार, सन्तोष मौर्य, सुश्री अनुपता राय, दिव्या सिंह, दीपिका सिंह, संगीता सिंह, रिकी त्रिपाठी, सहित कई दर्जन लोगों ने जुलूस में भाग लिया।

You can send us news to fill the form

Name

Email *

Message *