जौनपुर के लाईनबाजार थाना क्षेत्र के कदम रसूल गांव में बीती रात एक एक दरिन्दे ने अपनी सगी भतीजी को हबस का शिकार बनाने का प्रयास किया। बालिका द्वारा शोर मचाने पर परिवार उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद शो रहे थे। रात करीब एक बजे सगा चाचा अपने भतीजी के कमरे में घुसकर रेप करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसकी नींद टूट गयी उसने शोर मचाया तो पूरा परिवार जाग गया। सभी ने उसे पकड़कर जमकर मारने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
इस मामले में एसपी भारत सिंह यादव ने बताया परिवार वाले की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।