जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संयुक्त आह्वान पर साइकिल चलाकर ‘समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार’ नामक कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। इसी के मद्देनजर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद के दिशा निर्देशन में जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने जनपद के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से श्री अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 28 मार्च दिन शनिवार से शुरू होकर आगामी माह मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मद्देनजर 28 मार्च को प्रातः 9 बजे मल्हनी विधानसभा के लखौंवा में ‘समाजवादी सरकार पहुंची जनता के द्वार’ कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव द्वारा झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। यात्रा मल्हनी विधानसभा के लखौंवा से शुरू होकर बक्शा, नौपेड़वा, मई, धनियामऊ, उटरूकला, बेलापार, रन्नो सहित अन्य गांवों तक चलेगा। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उक्त अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है, ताकि जन- जन तक सरकार के 3 वर्षों की उपलब्धियांे को बताया जा सके।