दुर्घटना में दो घायल
जौनपुर। जायलो की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गये। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह में शुक्रवार को सुबह जायलो की चपेट में आने से साइकिल सवार अजय व रामदुलार निवासी कनकपुर थाना अखण्ड नगर जनपद सुल्तानपुर घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाहगंज के पुरूष अस्पताल में भर्ती कराया गया।