'

"जनलोकपाल न्यूज़":उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट

Breaking News-UTTAR PRADESH-अपराधी सत्ता, नपुंसक पुलिस, बेशर्म पत्रकार…

JAUNPUR Breaking News-रंगोली पोस्टर बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक।

Monday, 30 March 2015

सदस्यता अभियान में अव्वल रहे संजय सिंह: सुशील उपाध्याय

 
 20 हजार सदस्य बनाया संजय सिंह ने
जौनपुर। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके समर्पित सदस्यों पर निर्भर करती है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों से और सर्वमान्य संगठनात्मक ढाॅचे के चलते आठ करोड़ 67 लाख सदस्य बनाकर दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। यह बाते भाजपा जिलासदस्यता प्रमुख सुशील उपाध्याय ने कही। 
वह भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के युवा नेता संजय सिंह द्वारा बनाये गए सदस्यों की सूची को संगठन को सौपते की औपचारिकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री उपाध्याय ने बताया कि संजय सिंह ने व्यक्तिगत स्तर पर भाजपा से 19 हजार 754 लोगो को जोड़कर जनपद मे अब तक प्रथम स्थान पर है। भाजपा ने सदस्यों की संख्या के अधार पर विश्व की प्रथम राजनैतिक दल होने का जो गौरव प्राप्त किया है उसमे संजय सिह जैसे उर्जावान लोगो का महत्वपूर्ण योगदान है। 
इस अवसर पर भाजना नेता संजय सिह ने कहा कि सदस्यता अभियान में आमजन ने जो सहयोग कर जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाने का गौरव मुझे दिया है उसके लिए मै आभारी हू।उन्होने संगठन की मजबूती के लिए पूरी उर्जा से कार्य करूगां 
कार्यक्रम में संजय सिंह ने जिला सदस्यता प्रमुख सुशील उपाध्यायको अपने व्यक्तिगत स्तर पर बनाये गये19754 सदस्यो की सूची सौपा।
इस मौके पर विनोद पाण्डेय सत्यम सिंह आलोक उपाध्याय संतोष सिंह अब्दुल कारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह श्यामजी तिवारी नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव नगर मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह राजा नंदलाल विनोद कुमार सिंह समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

You can send us news to fill the form

Name

Email *

Message *