लावारिश मिले सात बालक सुधार गृह में
जौनपुर। बाल कल्याण समिति द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है जिले में सात बालक लावारिश हालत में पाये गये हैं। इनके परिवार का पहचान नहीं हो सका है। इसमें सहयोग करें। 12 वर्षीय एक मन्दबुद्धि बालक मिला है जिसका रंग गहुंआ,चेहरा गोल, कद औसत है। दूसरे बालक का नाम का भी अज्ञात है वह मूक है। आयु 12 वर्ष , रंग सावला, चेहरा लम्बा, लम्बाई पांच फुट है। इन दोनों को राजकीय ममता विद्यालय कैण्ट इलाहाबाद में रखा गया है। तीसरे का नाम सूरज आयु 10 वर्ष, मां का नाम विमला, बहन चांदनी, निवासी केराकत बाजार जौनपुर है। चैथे बालक का नाम संस्था ने प्रिन्स रखा है। आयु 12 वर्ष है जबकि वह मंदबुद्धि है। पांचवें का नाम अज्ञात है। यह मूक बालक है आयु 10 वर्ष है। छठवें बालक का नाम राहुल है पिता का नाम सुनिन्दा, मां का नाम ज्ञानती पता झारखण्ड है। ये चारो वालक राजकीय बालगृह बालक राम नगर वाराणसी में रखे गये है। जबकि सातवां पाया गया बालकमनीष है। आयु 6 वर्ष व पिता का नाम अनिल, मां का नाम कुन्ती है। उसे मातृ छाया शिशु गृह नदेसर वाराणसी में रखा गया है।