खेतासराय (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहापुर गांव से रामपुर थाना क्षेत्र में गयी बरात को घरातियों ने बंधक बना लिए सूबह पंचायत के बाद लड़को वालों ने एक लाख रूपये लड़की पक्ष को दिया तब कही जाकर सबको रिहा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहापुर गांव के पन्ना लाल के बेटी बारात कल रामपुर थाना क्षेत्र के गोतापुर गांव के निवासी कामता प्रसाद के यहां गयी हुई थी। द्वाराचार लगा जयमाल की रस्मे पूरी की गयी । जब शादी की कार्यक्रम शुरू हुआ तो उस समय वर पक्ष द्वारा दुल्हन को पहनने के लिए गहने दिया तो घराती भड़क उठे । लड़की के पिता का आरोप था कि तय सुदा वजन से काफी कम वजन का गहने लाया गया। इस बात को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। घरातियों सभी को बंधक बना लिया सूबह होने पर बारातियों को छोड़ दिया लेकिन दुल्हा और उसके परिवार को बंधक बनाये रखा। बाद पंचायत में फेसला हुआ कि लड़की पक्ष का खर्च हुआ एक लाख रूपये लड़का पक्ष दे। उसके बाद लड़के के भाई घर से लाकर एक रूपया दिया तब जाकर दुल्हा परिवार सहित मुक्त हुआ।