जिलाधिकारी ने कहा नही होने दिया जायेगा किसी के साथ अन्याय
जौनपुर। नगर में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियाने के खिलाफ आज आखिकार नागरिको को आवाज बुलंद करना पड़ा। हुसेनाबाद खरका निवासियों ने आज डीएम से मिलकर शिकायत किया कि इस अभियान में लगे अधिकारी कर्मचारी बेगैर किसी नक्से के मनमाने ढ़ंग से निशान लगाया गया है।
डीएम ने इसे गम्भीरता से लेतेे हुए सिटी मस्टिेªट पीडब्लूडी और नगर पालिका से नक्सा मांगा तो किसी के पास नही था।
सोमवार को सिटी मजिस्टेªट के नेतृत्व में लाईनबाजार थाने से खरका तिराहा तक खरका तिराहा से गांधी तिराहा तक लाल रंग लगाकर मकान मालिको को चेतावनी दिया कि वे 48 घंटे के भीतर खुद से अतिक्रमण हटा ले नही जेसीबी लगाकर तो दिया जायेगा। लाल फीता शाही का फरमान सुनते ही इस इलाके की जनता में हड़कंप मच गया। लेकिन सभी को यह समझ में नही आ रहा था कि आखिकार किस नक्से के अधार पर यह निशान लगाया गया है। इस मोहल्ले के जागरूक नागरिक नितेश सिंह के पास मौजूद बदोबस्ती नक्शे के अनुसार लाईनबाजार थाना से खरका तिराहा तक सड़क की चैड़ाई 13 -13 फीट यानी कुल 26 फीट चैड़ी है। गांधी तिराहा से लेकर खरका तिराहा तक की चैड़ाई 16-16 फीट है। लेकिन अतिक्रमण हटाओ टीम ने इन दोनो सड़क को 20-20 फीट नापकर निशान लगाया है।
उस नक्शे को लेकर आज सूबह इस इलाके की जनता सूबह साढ़े सात बजे डीएम आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर सारी हकीकत बताया। डीएम ने इस मामले को गम्भीरता से सिटी मजिस्टेªट पीडब्लूडी विभाग और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से नक्शा के बारे बात किया तो किसी के पास नक्शा मौजूद नही था। डीएम ने बदोबस्ती नक्शे के अधार पर अतिक्रमण हटाने का आदेश टीम को दिया।