जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर सिंह की प्रासंगिता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैविनेट मंत्री पारसनाथ यादव ,अध्यक्षता पूर्व कुलपति डा0 कीर्ति सिंह ने किया। सर्वप्रथम स्व0 चन्द्रशेखर सिंह के चित्र पर माल्यार्पणकर एवं दीप प्रज्जवलितकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि स्व0 चन्द्रशेखर जी देश ही नही वरन दुनिया के माने जाने समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी देश के पहले प्रधानमंत्री भी बने। महापुरूषों में विलक्षण प्रतिभा एवं वाणी के धनी स्व्0 चन्द्रशेखर थे। पुर्नजन्म एवं मृत्यु अकाट्य सत्य है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भूखा, लगड़ा और लाचार व्यक्ति देश को स्थायित्व नही दे सकता। डा0 राममनोहर लोहिया समाजवाद को सभ्यता मानते थे। दिल टूटने पर देश बंट सकता है। समता एवं सम्पन्नता से ही देश में प्रगति की जा सकती है। हम अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार आगे बढ़े दूसरे को रोके न। समाज के पिछले पंक्ति के व्यक्ति के होठों पर मुस्कान लाने में ही समाजवाद आयेगा। मा0 मुलायम सिंह यादव स्व0 चन्द्रशेखर सिंह को एक सांसद नही बल्कि एक पार्टी नेता कहा करते थे। वर्ण व्यवस्था से ज्यादा घातक जाति व्यवस्था है, जाति व्यवस्था तोड़ों-समाजवाद जोड़ों का नारा स्व0 सिंह ने दिया था।
इस अवसर पर सभाजीत द्विवेदी प्रखर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डॉ0 लालसाहब सिंह, डा0 पी0सी0विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, रघुराज सिंह, कामरेड जयप्रकाश सिंह महामंत्री दीवानीवार, पूर्व दीवानीवार अध्यक्ष आर0पी0सिंह, तेजबहादुर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, विरेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश सिंह, शेरबहादुर सिंह, डा0 अरूण कुमार सिंह, ईश्वरदेव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, दुष्यन्त सिंह, जयप्रकाश सिंह साथी आदि ने स्व0 चन्द्रशेखर सिंह के कृतृत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डा0 कीर्ति सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए सभी के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया। विषय का विस्तार से जानकारी एवं संचालन तथा कार्यक्रम का आयोजन वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया।
