जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जौनपुर में चल रहा शिक्षको आन्दोलन अखिरकार आज रंग ला ही दिया । बीएसए ने रिक्त पदो के सापेक्ष हुई पदोन्नति का आदेश आज जारी कर दिया। आदेश जारी होते ही शिक्षको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
संगठन के प्रदेशीय मंत्री एक जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि हम लोग पिछले 6 दिनो से डायट परिसर में धरना दे रहे थे। जिससे बाध्य होकर बीएसए परमहंस यादव और प्राचार्य डायट सच्चिदानंद यादव गुरूवार को धरना स्थल पर पहुंचकर जनपद की बहु प्रतिक्षित मांगे रिक्त पदो के सापेक्ष पदोन्नति की मांग को मान लिया था। इस मांग से 31 दिसम्बर 2007 से कार्यरत 827 शिक्षक शिकाओं को लाभ मिलेगा।
पदोन्नति आदेश जारी होते ही शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनो अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में अमित कुमार सिंह सतीश पाठक अभिषेक सिंह रोहित यादव मुन्नालाल यादव मनीष सिंह भूपेस सिंह प्रमोद यादव राजीव रत्नम तिवारी सूर्यभूषण पाण्डेय डा0 अखिलेश सिंह सतीश सिंह विजय सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार सिंह ने किया।
